खबर रफ़्तार, फतेहाबाद : सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने फतेहाबाद में फर्जी अस्पताल पर रेड की। टीम ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टर से जब डिग्री मांगी तो डॉक्टर मौके से फरार हो गया।
बस स्टैंड के पास पालिका बाजार में सिद्धू क्लिनिक के नाम से बिना मान्यता के संचालित हो रहे एक निजी अस्पताल पर सोमवार को सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड को कब्जे में लिया। अस्पताल संचालक से मेडिकल डिग्री मांगी गई, लेकिन वह डिग्री लाने के बहाने मौके से फरार हो गया।
टीम ने अस्पताल में मौजूद दवाइयों के स्टॉक की जांच के लिए जिला ड्रग कंट्रोलर धीरज कुमार को भी मौके पर बुलाया। इंचार्ज सुनैना ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोलर की रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours