ख़बर रफ़्तार, देहरादून: तीन नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन होगा। इसके बाद शाम को 5:30 बजे राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन में 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद तीन नवंबर को सुबह विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।
फिर राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि प्रवास करेंगी। तीन नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा के विशेष सत्र में उनका संबोधन होगा। इसके बाद शाम को 5:30 बजे राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन में 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
चार नवंबर को राष्ट्रपति सुबह 11:20 बजे कैंचीधाम स्थित नीब करौली बाबा के दर्शन और पूजा में शामिल होंगी। दोपहर को तीन बजे कुमाऊं विवि के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।

+ There are no comments
Add yours