ख़बर रफ़्तार, देहरादून: स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 287 पदों पर जल्द भर्ती होगी। बैकलॉग के 56 व सीधी भर्ती के 231 इसमें पद शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के 287 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शासन ने खाली पदों पर भर्ती करने का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है। इसमें 231 पद सीधी भर्ती व 56 पद बैकलॉग के शामिल हैं।
प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और यह भर्ती प्रक्रिया उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को खाली पदों पर शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।
 
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            
 
                 
                                     
                                     
                                     
                             
                                                         
                                                 
                                                 
                                                 
                                                
+ There are no comments
Add yours