ख़बर रफ़्तार, ऊधम सिंह नगर : जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में घर के अंदर गैस सिलेंडर फटा है। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें एसटीएच रेफर किया गया है। बताया गया कि महिला खाना बना रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी में हुई। जहां मंगलवार सुबह घर के अंदर अचानक सिलिंडर फट गया। हादसे में घर में मौजूद 3 लोग बुरे तरह झुलसे है। घायलों में एक ही परिवार के 3 सदस्य शामिल हैं, जिनमें मां-बेटा और एक अन्य व्यक्ति है। आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एसटीएच रेफर कर दिया गया है।
कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे कृष्णा कॉलोनी निवासी गोमती देवी घर पर रोटी बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलिंडर फटा है। धमाका इतना तेज था कि दीवार टूटकर गिर गई। घटना में 30 वर्षीय गोमती के अलावा उनका 10 वर्षीय नीरज और एक अन्य घायल हुए हैं।

+ There are no comments
Add yours