खबर रफ्तार, देहरादून: सत्र में क्षेत्र की समस्याओं व मुद्दों को उठाने के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायक सर्तक दिख रहे हैं। विधानसभा सचिवालय के पास अब तक 500 से अधिक प्रश्न पहुंच गए हैं।
सरकार ने बजट सत्र को लेकर आज तिथि तय कर दी है। बजट सत्र नौ से 13 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगा।

माना जा रहा है कि सरकार होली के बाद बजट सत्र की तिथि घोषित कर सकती है। बजट सत्र को देखते हुए पक्ष-विपक्ष के विधायक भी होमवर्क करने में लगे हैं। विधायकों की ओर से 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। प्रश्नों के आने का सिलसिला जारी है।
सरकार की तरफ से प्रश्नों का जवाब संबंधित विभागों के माध्यम से तैयार किए जा रहे हैं। चुनाव वर्ष में हो रहे बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के विधायकों की जिज्ञासा है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों व क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाएं और उन मुद्दों का समाधान करने के लिए सरकार की तरफ सकारात्मक जवाब मिले।

+ There are no comments
Add yours