उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का पदभार ग्रहण आज, वरिष्ठ नेताओं की होगी मौजूदगी

ख़बर रफ़्तार, देहरादून: नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ नेता मौजद रहेंगे।

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। इस दौरान संगठनात्मक और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल, खड़गे से मुलाकात के बाद आज रविवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पदभार संभालेंंगे। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा विधिवत रूप से आज गोदियाल को कार्यभार सौंपेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।

इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। बता दें कि गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह दायित्व निभा चुके हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours