
देहरादून जिले में डेंगू के 15 मामले सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। अधिकारियों को तो इस संबंध में जानकारी ही नहीं है। यही कारण है कि डेंगू वायरस से निपटने के लिए अभी तक कोई खास तैयारी भी शुरू नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग की डेंगू वायरस से बेखबरी लोगों को संकट में डाल सकती है।
श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल
13 दिनों में डेंगू के कुल एलाइजा टेस्ट -710
पॉजिटिव -13
ग्राफिक एरा अस्पताल
12 दिनों में हुए एलाइजा टेस्ट -50
पॉजिटिव- 02
पिछले छह वर्षों में देहरादून में डेंगू के आंकड़े
वर्ष | केस | मौत |
2019 | 4991 | 06 |
2020 | 00 | 00 |
2021 | 126 | 00 |
2022 | 1434 | 00 |
2023 | 1201 | 13 |
2024 | 37 | 00 |
बचाव के उपाय
1- घर में फ्रिज और वाटर प्लांट में पानी एकत्रित न होने दें।
2- साफ खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
3- ताजे फल खाएं और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें।
प्रदेश में डेंगू वायरस की पूर्व की स्थितियों का आकलन कर तैयारी शुरू कर दी गई है। चिकित्सा इकाइयों में इससे निपटने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। जहां में भी पूर्व में डेंगू के अधिक मामले देखे गए हैं, उनका सर्वे कराया जाएगा
+ There are no comments
Add yours