ख़बर रफ़्तार, देहरादून : पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन जुटाने के लिए मुख्यमंत्री धामी के तरकश में समान नागरिक संहिता, नकलरोधी कानून, सख्त धर्मांतरण रोकथाम कानून समेत कई ऐतिहासिक फैसले हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रचार के लिए मांग बढ़ रही है। पहली बार छह अप्रैल को मुख्यमंत्री पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के बाद बंगांव में रोड शो कर चुनावी सभा में संबोधित करेंगे।

+ There are no comments
Add yours