ख़बर रफ़्तार, नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार की सुबह नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने पंत पार्क में निर्माणाधीन नयना देवी मंदिर के गेट का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पंत पार्क में बन रहे नयना देवी मंदिर के गेट का निरीक्षण भी किया। साथ ही लोगों के साथ चाय पीकर लोगों से वार्ता की।
बुधवार को नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार की सुबह सात बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले। वह सुबह एटीआई से पंतपार्क क पैदल टहले। इस दौरान उन्होंने रास्ते पर पैदल चल रहे लोगों से उनके हाल चाल जाने साथ ही ड्यूटी पर पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी दिक्कतें जानी। वहीं पंत पार्क पहुंचने के बाद उन्होंने नव निर्मित नयना देवी मंदिर के गेट का काम देखा और उसको जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसखंड मिशन के अंतर्गत नयना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया कि मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने के लिए 11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।

+ There are no comments
Add yours