देवभूमि में निरर्थक कब्रिस्तान नहीं होंगे स्वीकृत, हिंदू लड़कियों को जागरुक होना पड़ेगा: स्वामी रामभद्राचार्य

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, देहरादून : गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ व केदारनाथ की इस पवित्र भूमि में निरर्थक कब्रिस्तान स्वीकृत नहीं होंगे। हिंदू लड़कियों को भी जागरूक होना पड़ेगा कि लव जैहाद में जो उन्हें फंसया जा रहा है यह ठीक नहीं है। कथा व्यास पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने श्रीराम कथा में प्रवचन के दौरान यह बातें कही।

अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति के छठे वार्षिक उत्सव पर लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कालेज परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के विश्राम दिवस पर कथा व्यास जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने ज्ञान की अमृत वर्षा की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि लैंड जिहाद नहीं होने देंगे। यह उनका अच्छा निर्णय है। कथा व्यास ने चरित्र का महत्व बताते हुए कहा कि धन एक बार जाकर वापस आ जाएगा, लेकिन यदि चरित्र चला गया तो सबकुछ चला जाता है। इसलिए इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान उन्होंने कुशल मीडिया प्रबंधन के लिए श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल के सेवादार संजय कुमार गर्ग को प्रतीक चिह्न भेंट कर आशीर्वाद दिया।

कथा से पूर्व भजन गायक संजय शर्मा ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, महापौर सुनील उनियाल गामा, राजीव मित्तल, डाट काली मंदिर के महंत रमन गोस्वामी, लालचंद शर्मा, समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा, संरक्षक पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

हमेशा करते रहें अच्छे कर्म

प्रभु हमेशा अपने भक्तों के लिए जो भी उचित होता है बिना मांगे ही प्रदान करते रहते हैं। व्यक्ति को हमेशा अपने अच्छे कर्म करते रहना चाहिए, ताकि प्रभु मनोकामना पूरी कर सके। उन्होंने गुरुभक्ति का महत्व बाते हएु कहा कि गुरु की भक्ति मिट्टी को सोना बना देती है। माता-पिता को कभी अपने बच्चों को मनमानी अथवा जिद नहीं करने देना चाहिए।

यदि माता-पिता अपने बच्चों की जिद व मनमानी के आगे झुक जाते हैं तो आगे चलकर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कहा कि जो प्रभु राम को मानते हैं, वह हमेशा प्रकृति व अपने पर्यावरण से प्रेम करते हैं। क्योंकि श्रीराम ने भी हमेशा प्रकृति को प्यार किया व बनवास का ज्यादा समय प्रकृति की गोद में ही बिताया। उन्होंने कहा कि निरंतर सीताराम के भजन का जाप करने से कभी हार्टअटैक नहीं हो सकता है। यह विज्ञान में भी परीक्षण हो चुका है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या पर कहा कि यह एक सामाजिक बुराई ही। ऐसा करने से घोर पाप के भागी बनते हैं, इसको तत्काल बंद होना चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद

श्रीराम कथा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कथा व्यास का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के मुखारबिंद से राम कथा का वर्णन साक्षात प्रभु राम के आशीर्वाद के समान है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours