MP: नगर निगम में महिलाओं का हंगामा, मुख्य गेट किया बंद, रोकी आवाजाही

ख़बर रफ़्तार, खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा नगर निगम दफ्तर के बाहर आज महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज महिलाओं ने निगम के मुख्य गेट को बंद कर दिया और लोगों की आवाजाही रोक दी। महिलाओं की मांग है कि उनके क्षेत्र की सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए। 10 दिन के आश्वासन पर लौटी महिलाओं ने आगे बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

खंडवा नगर निगम में आज हंगामे का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र की महिलाओं ने निगम के मुख्य गेट को बंद कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं का आरोप है कि वे पिछले चार साल से सड़क निर्माण की मांग कर रही हैं, लेकिन नगर निगम अब तक उनकी बात नहीं सुन रहा। महिलाओं का कहना है कि पार्षद से लेकर इंजीनियर, निगमायुक्त और महापौर तक सभी को कई बार समस्या बताई जा चुकी है। पिछली बार 15 अक्टूबर तक काम शुरू करने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक सड़क नहीं बनी। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि हर बार कामकाज छोड़कर सड़क पर उतरना पड़ता है, लेकिन इस बार अगर 10 दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी।

इधर, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर सचिन सितौले ने बताया कि महिलाओं की मागों  का जल्द हल किया जाएगा। 10 दिन के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours