UP: छह महीने तक बेटियों की आबरू लूटता रहा पिता, बेटे ने किया खून से हिसाब, दो गिरफ्तार

ख़बर रफ़्तार, मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में  सनसनीखेज घटना सामने आई है। पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटे के विरोध करने पर भी वह नहीं माना। इस पर बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी।

मथुरा के कोसीकलां में इस्लामपुर क्षेत्र निवासी कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ घिनाैना काम किया। बेटे और भतीजे ने विरोध किया तो पिता से कहासुनी हो गई। इस पर बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर तलवार और तमंचे से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर हत्या में प्रयुक्त तलवार और तमंचा बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

55 वर्षीय अधेड़ इस्लामपुर क्षेत्र स्थित मकान में परिवार सहित रह रहा था। बताया गया कि वह नशे का आदी था और बीते छह माह से अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब उसने दोबारा बेटियों के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया, तो बेटा और भतीजे ने उसे रोकने की कोशिश की।

इसी दौरान कहासुनी के बीच दोनों ने मिलकर अधेड़ पर धारदार हथियार और तमंचा से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मृतक ने विगत वर्ष बीमा का लाभ लेने के लिए अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी थी, जिसके बाद से घर में तनाव का माहौल बना हुआ था।

दोनों नाबालिग लड़कियां राजस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहीं थीं। पिता उन्हें 20 अक्तूबर को कोसी लाया था। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ भूषण वर्मा फोर्स समेत माैके पर पहुंच पहुंच गए।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours