खबर रफ़्तार, जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सुजानगंज थाना की पुलिस टीम ने रविवार को धर्म परिवर्तन कराने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन बाइबील पुस्तकें भी बरामद की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में थाना सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा आज रविवार को को संतोष मौर्या की सूचना पर हिन्दू धर्म से इसाई धर्म में परिवर्तन कराने वाले तीन अभियुक्तो बिरेन्द्र कुमार बिन्द पुत्र स्व. रामदेव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अन्दावा थाना सराय इनायत जनपद प्रयागराज, कुन्दन बनवासी पुत्र मकर बनवासी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कुरावा थाना सुजानगंज जौनपुर व सुनील बनवासी पुत्र पप्पू बनवासी निवासी ग्राम कुरावा थाना सुजानगंज जौनपुर को धर्म परिवर्तन कराते हुए ग्राम कुरावा में प्रधानमंत्री आवासीय कालोनी में चन्दु के घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से धर्म परिवर्तन कराने के सम्बन्धित कागजात व तीन बाइबील पुस्तकें भी बरामद की गयी हैं।
+ There are no comments
Add yours