खबर रफ़्तार, रुद्रपुर: अशोक लीलैंड कंपनी से हजारों रुपये के पार्ट्स चोरी होने की घटना सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक ग्राम गुसांईपुर आनंदपुर मुखानी हल्द्वानी निवासी प्रवीण सिंह रौतेला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ओरियन सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड में सुपर वाइजर पद पर अशोका लिलैंड कंपनी पंतनगर में नियुक्त है।
13 दिसंबर को अशोक लीलैंड कंपनी के शाप नंबर आठ के इंजन एसेंबली से 18 फ्यूल इजेक्टर, 12 इजीआर बाल और 14 सैंसर चोरी हो गए थे।
सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिगध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश कर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया जाएगा।

+ There are no comments
Add yours