ख़बर रफ़्तार, हरिद्वार : मृतक आपस में दोस्त थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे। स्नान करते समय दो युवक गंगा में डूब गए।
हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध में रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करते समय दो युवक गंगा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
करीब सवा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए। इसके बाद शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

+ There are no comments
Add yours