प्लांट में दर्दनाक हादसा: महिला की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

खबर रफ्तार, सिंगरौली: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अडानी पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा हो गया। ऐश डैम के पास एक महिला की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

यह पूरा मामला सिंगरौली के बधौरा स्थित अडानी पावर प्लांट (खैराही) का है। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी की भारी मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं इस हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

मृतिका की पहचान पावित्री पनिका के रूप में हुई है, जो खैराही निवासी बताई जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि गांव वाले ऐश डैम के पक्ष में नहीं थे। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बीचों बीच बनाए गए ऐश डैम से पहले ही लोग नाराज थे और अब यह नाराजगी गुस्से में बदलती दिख रही है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours