अयोध्या मंदिर से आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, करेंगे नगर दर्शन

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, अयोध्या: साल की तरह इस बार भी अयोध्या के मंदिरों से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान रथ पर निकलकर भक्तों को दर्शन देंगे।

रामनगरी अयोध्या में जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर भव्य रथयात्रा निकालने की परंपरा है। इस परंपरा का निवर्हन हर वर्ष पूरी भव्यता से किया जाता है। इस साल भी शुक्रवार को रामनगरी के 10 मंदिरों से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी से बीमार चल रहे भगवान जगन्नाथ बृहस्पतिवार को स्वस्थ हो गए। उनका 10 दिनों से औषधीय उपचार किया जा रहा था। बीमार होने के चलते भगवान जगन्नाथ दर्शन नहीं दे रहे थे। मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। इससे पहले भगवान का भव्य श्रृंगार कर आरती-पूजन किया गया। शुक्रवार को भगवान रथ पर निकलकर भक्तों को दर्शन देंगे।

राममंदिर के समीप स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के महंत राघव दास ने बताया कि प्रतिपदा यानी बृहस्पतिवार को भगवान स्वस्थ हो गए हैं। विधि विधान पूर्वक पूजन-अर्चन के बाद उन्हें खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया। इससे पहले पंचामृत अभिषेक के बाद भव्य श्रृंगार हुआ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours