12.8 C
London
Saturday, July 27, 2024
spot_img

जीवनदायिनी सदानीरा कोसी नदी को बचाने के लिए आगामी 7 नवंबर को चलाया जाएगा महाअभियान

  खबर रफ़्तार ,अल्मोड़ा : जीवनदायिनी सदानीरा कोसी नदी (Kosi river) को बचाने के लिए आगामी 7 नवंबर को महाअभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 51 किमी तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसकी सफलता के लिए पूरे क्षेत्र को 31 जोन और 62 सेक्टर में बांटा गया है। अभियान में 3500 से अधिक लोग सीधे भागीदारी करेंगे। सोमवार को जिलाधिकारी वंदना ने जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि वृहद स्वच्छता महाअभियान काटली से क्वारब तक चलाया जाएगा। इसमें क्षेत्र की 34 ग्राम पंचायतें भागीदारी करेंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान नदी के दोनों और 500 मीटर के दायरे में सफाई की जाएगी। इसमें स्कूली बच्चों के साथ एसडीआरएफ, एसएसजी, स्वयं सहायता समूह, पीआरडी सहित जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि यह अभियान भले की एक दिन का हो। लेकिन हर तीसरे में इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे। एक दिन के अभियान से कोसी नदी स्वच्छ नहीं होने वाली। अभियान के दौरान लोगों को जीवनदायिनी नदियों के महत्व की भी जानकारी देकर जागरुक किया जाएगा। ताकि वह स्वयं पहल करें और अभियान को आगे बढ़ाए। यह एक तरह से कोसी पुनर्जनन योजना का ही एक विस्तार है। स्वच्छता का महाअभियान सुबह ठीक नौ बजे शुरु हो जाएगा। मौके पर पर सीडीओ अंशुल सिंह भी मौजूद थे।

12 जगहों पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव

जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि कूड़ा निस्तारण बड़ी समस्या है। इसके लिए कार्यवाही शुरु कर दी गई है।ग्रामीण क्षेत्रों में 12 जगहों पर ट्रंचिंग ग्राउंड प्रस्तावित है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों दन्या, जागेश्वर, कसारदेवी, सोमेश्वर, चितई आदि से जिला पंचायत के माध्यम से कूड़ा एकत्र कर मुख्यालय स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। इसके लिए दो गाड़ियां भी उपलब्ध कराई गई है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here