ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ यानी कि गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) के लापता होने के बाद से उनकी फैमिली और फ्रेंड्स चिंतित हैं। एक्टर की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस को एक CCTV फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया है।
- सीसीटीवी में नजर आए गुरुचरण सिंह
न्यूज एजेंसी एएनआई में आई जानकारी के मुताबिक, IPC की धारा 365 के तहत एफआईआर भी दर्ज हुई है। गुरचरण सिंह की तलाशी और सीसीटीवी फुटेज की तफतीश के लिए टेक्निकल टीम लगाई गई है।
बता दें कि 50 वर्षीय गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। वह मुंबई जाने के लिए दिल्ली में अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद उनकी कोई खोज खबर नहीं मिली। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि यह गुरुचरण सिंह हैं।
गुरुचरण के यूं लापता (Gurucharan Singh Missing Case) होने से परिवार परेशान है। उनके फैंस और सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने भी उनके लिए चिंता जाहिर की है। गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने दिल्ली के पालम में पुलिस कंप्लेन दर्ज कराई है। गुरुचरण सिंह की 22 अप्रैल को 8.30 बजे की फ्लाइट थी। लेकिन वह एयरपोर्ट न जाकर रात करीब 9.14 पर दिल्ली के पालम में नजर आए।
25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे एक्टर के पिता ने पालम में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन ऑन था, लेकिन बाद में लेकर अब तक स्विच ऑफ है। पुलिस ने जब ट्रांजैक्शन निकलवाए, तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं।

+ There are no comments
Add yours