ख़बर रफ़्तार, फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर में नाबालिग के साथ दरिंदगी की गई है। बिंदकी क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी 26 मार्च को तीन बजे घर के पीछे शौच के लिए गई थी। तभी पड़ोसी गांव के तीन युवक वहां पहुंच गए। तीनों उसे जबरन पास के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
अमेना निवासी धीरज कुशवाहा व संजय कुशवाहा व चितियापुर गांव निवासी सुलेख कुशवाहा ने किशोरी को जबरन अरहर के खेत में घसीट ले गए। तीनों ने दुष्कर्म किया।
पुलिस ने दर्ज किया सामूहिक दुष्कर्म का मामला
पीड़िता ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपियों को पकड़ लिया।
तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने अमेना गांव के किनारे एक बाग के पास से आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। एसआई इबरार अहमद ने बताया कि आरोपितों को गुरुवार की सुबह अमेना गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
+ There are no comments
Add yours