मिर्जापुर और आगरा से जुड़ा है KBC 16 का ये सवाल, ‘करोड़पति’ बनने के लिए क्या आपको पता है इसका सही जवाब?

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली। सोनी टीवी के क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 16वें सीजन को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस शो की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुका है। सही सवालों का जवाब देकर फैंस शो में शामिल होकर करोड़पति बन सकते हैं। वैसे भी इस शो ने अब तक कई लोगों को मालामाल किया है।

अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ का हर सीजन काफी धमाकेदार रहा है और अब 16वें सीजन को लेकर बज बना है। 26 अप्रैल को ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हुआ है। तब से ही इस सीजन को लेकर फैंस में हाइप बनी है। मेकर्स ने रजिस्ट्रेशन का दूसरा सवाल पोस्ट किया है, जो मिर्जापुर और आगरा से संबंधित है।

ये है ‘केबीसी 16’ का दूसरा सवाल

केबीसी‘ फैंस जो अब तक के सीजन में शामिल नहीं हो सके और 16वें सीजन में आने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए मेकर्स ने रजिस्ट्रेशन का दूसरा सवाल पोस्ट किया है।

उत्तर प्रदेश के शहर मिर्जापुर और आगरा, दोनों को इनमें से किसके लिए भौगोलिक संकेतक या जीआई टैग प्राप्त है?

A:- पान

B:- लकड़ी के खिलौने

C:- चावल

D:- दरी

इसका जवाब आज रात यानी 28 अप्रैल की रात 9 बजे तक देना होगा।

फैंस इस ऑप्शन में हुए कन्फ्यूज

इस सवाल के जवाब में फैंस के बीच ऑप्शन ए और ऑप्शन डी के बीच कन्फ्यूजन है। किसी को लगता है सही जवाब पान है, तो कोई दरी को सही जवाब बता रहा है।

ये था ‘केबीसी 16 रजिस्ट्रेशन’ का पहला सवाल

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के रजिस्ट्रेशन का पहला सवाल दिवंगत राजनेता कर्पूरी ठाकुर से जुड़ा था। सवाल था ‘श्री कर्पूरी ठाकुर जिन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया, किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?’ इसके ऑप्शन्स थे-

A:- उत्तर प्रदेश

B:- राजस्थान

C:- पंजाब

D:- बिहार

इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन डी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours