खबर रफ्तार, एंटरटेनमेंट : प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुईं माला विक्रेता मोनालिसा भोसले सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी रचाई है, जिसे लेकर विवाद हो रहा है। मोनालिसा का परिवार भी इस शादी के खिलाफ है। इसके बाद वायरल गर्ल ने चुप्पी तोड़ी है।
महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा ने बीते दिन अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी रचाई। उन्होंने केरल में जाकर शादी की। इस शादी पर मोनालिसा का परिवार खुश नहीं है। वहीं, मोनालिसा को एक्टिंग ब्रेक देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने तो इसे ‘लव जिहाद’ तक कह दिया है। अपनी शादी पर हो रही कंट्रोवर्सी के बाद मोनालिसा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की है, जहां कहा कि यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है।
शादी पर विवाद के बाद मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने फरमान खान से शादी रचाई है। मोनालिसा का परिवार तो इस शादी का विरोध कर ही रहा है, साथ ही निर्देशक सनोज मिश्रा भी इस शादी के विरोध में हैं। उन्होंने कल बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लिखा था, ‘यह बगावत नहीं, लव जिहाद है’। शादी पर हो रही कंट्रोवर्सी के बीच मोनालिसा ने प्रेस कांफ्रेंस की। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केरल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वायरल महाकुंभ गर्ल मोनालिसा ने कहा, ‘मैंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है। यह ‘लव जिहाद’ नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और हर धर्म को बराबर मानती हूं’।
मोनालिसा ने प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा?
मोनालिसा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘हमारी जो शादी हुई है, वह हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। उन्होंने फरमान को लेकर कहा, ‘वे मेरे साथ शादी नहीं करना चाहते थे, मैंने खुद इनसे जबर्दस्ती शादी की। मेरे मम्मी-पापा घर पर किसी दूसरे से शादी करना चाहते थे। वह लड़का मुझे अच्छा नहीं लगा। बुआ का लड़का था वो। मैं बुआ के लड़के से शादी करूंगी तो वो मेरा भाई लगेगा। इसलिए मैंने सोचा मैं उससे शादी नहीं करूंगी। यहां मेरे पापा साथ में आए थे। अब भी यही हैं, लेकिन उन्होंने शादी अटेंड नहीं की’।
फरमान खान बोले- ‘हम दोनों में से किसी ने धर्म नहीं बदला’
मोनालिसा ने आगे कहा, ‘कल पापा मुझसे मिले थे। अभी वो थोड़े नाराज हैं। मैंने हिंदू रीति से शादी की है, लोग ‘लव जिहाद’ बोल रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं है’। वहीं, मोनालिसा के पति फरमान खान ने कहा, ‘लोग लव जिहाद बोल रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं है। सभी धर्म एक जैसे हैं। हम दोनों में से किसी ने भी धर्म नहीं बदला है’। फरमान से जब उनके करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं भी एक्टर हूं। अभी सिनेमा में छोटा-मोटा काम करता हूं। मलयालम और तमिल में भी काम करता हूं। मैं मोनालिसा की खुशी चाहता हूं। मोनालिसा से प्यार करता हूं। प्यार में ऐसा कुछ नहीं होता कि कन्वर्ट करना ही जरूरी है कि मैं हिंदू बनूं और ये मुस्लिम बने’। मोनालिसा ने केरल पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने बहुत मदद की। बता दें कि फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से हैं।
+ There are no comments
Add yours