फॉरेन टूर के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का तीसरा सदस्य Arrested, 22 फ्रॉड का खुलासा

ख़बर रफ़्तार, रायपुर : टूर एंड ट्रेवल्स व्यवसायी से फॉरेन टूर के नाम पर 20 लाख रुपये के मूल्य के डॉलर की ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे सदस्य को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। तीसरे आरोपी अमन शर्मा (18 वर्ष) को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के बड़े भाई और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने वारदात के दस दिनों के भीतर गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोपी अमन पिता प्रदीप शर्मा हरियाणा रेवाड़ी निवासी है लेकिन इन दिनों वह लखनऊ (उ.प्र) में रह रहा था। तीनों आरोपियों से पूछताछ में महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडू, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में दो साल में की गई ठगी की 22 घटनाएं खुली हैं। इनमें आरोपियों ने करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी करंसी उड़ाई है।

तेलीबांधा पुलिस द्वारा ठगी और संगठित अपराध के आरोप में धारा संगठित अपराध की भी जोड़ी गई 318(4), 3(5), 111 बी.एन.एस. के 5 तहत कार्रवाई जारी है। प्रार्थी हरदीप सिंह र होरा, निवासी गुरुनानक नगर, तेलीबांधा न लंदन टूर के लिए होटल बुकिंग के नाम न पर कॉल करके फ्रॉड की रिपोर्ट लिखाई न थी। दो आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती वहावड़ा पश्चिम बंगाल तथा मयंक शर्मा । पिता प्रदीप शर्मा रेवाड़ी हरियाणा यहां ने फ्लाइट से पहुंचे। करंसी टॉवर में को को दिया और 18000 यूएस डॉलर व पुलिस ने पहले प्रोसेनजीत को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से साढ़े चार लाख ने बरामद किए थे। इसके बाद मयंक शर्मा न को दबोचा गया। तीसरे आरोपी अमन को न पुलिस टीम कोलकाता से दबोचकर लौटी।

संबंधित राज्यों को भेजी जा रही सूचना

एडिशनल एसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल एवं एसीपी सिविललाइंस रमाकांत साहू ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई राज्यों में करीब तीन करोड़ की ठगी का खुलासा हुआ है। करीब दो दर्जन प्रकरणों की जानकारी मिली है। गैंग फॉरेन टूर के नाम से ही फ्रॉड करता है। संबंधित राज्यों को इनके वारदात के बारे में सूचना भेजी जा रही है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours