बॉलीवुड के इन सितारों की शादी के बाद होगी पहली होली, जमकर एक-दूजे पर बरसाएंगे रंग

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली:  24 और 25 मार्च को देशभर में रंगों के त्योहार होली (Holi 2024) मनाया जाएगा। पहले दिन पहले दिन छोटी होली जिसमे होलिका दहन होता है और दूसरे दिन रंगों की होली होगी। होली के त्योहार हर राज्य में अलग-अलग परंपरा के साथ मनाया जाता है। हर साल होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल होली को मनाने के लिए लोग उत्साहित हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पिछले साल 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद एक्ट्रेस अपनी पहली होली अपने पति के साथ मनाएंगी।

लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा

लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा की भी ये पहली होली होगी। इस कपल ने पिछले साल 29 नवंबर को सात फेरे लिए थे। उनकी शादी मणिपुरी रीति-रिवाज से हुई थी। लिन लैशराम पेशे से एक मॉडल हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने इसी साल 21 फरवरी को सात वचन लिए थे। दोनों ने गोवा में शादी की थी। शादी के बाद इस कपल की ये पहली होली होगी।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने इसी महीने 15 मार्च को मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। 20 मार्च को ये कपल मुंबई लौट आया है। जहां ये शादी के बाद पहली होली मनाएंगे।

आइरा खान और नुपुर शिखारे

आमिर खान की बेटी आइरा खान ने इसी साल 3 जनवरी को नुपूर शिखारे से शादी की थी। इस साल ये दोनों की शादी के बाद पहली होली होगी।

दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा

दिव्या अग्रवाल और अपूर्वा की शादी पिछले महीने हुई थी। दोनों की शादी महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से हुई थी। दोनों शादी के बाद पहली बार साथ में होली मनाएंगे।

सुरभि चंदना और करण शर्मा

सुरभि चंदना और करण शर्मा ने 2 मार्च को फेरे लिए थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 13 साल तक डेट किया था। इस साल ये दोनों अपनी पहली होली मनाएंगे।

सोनारिका भदौरिया और विकास

सोनारिका भदौरिया और विकास पारासर 19 फरवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। इस साल ये दोनों की शादी के बाद पहली होली होगी।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव 2024: मतदाता ध्यान दें…वोटर आईडी नहीं तो इन दस्तावेज से कर सकते हैं वोट

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours