रुद्रपुर बाजार में बढ़ी चहल पहल, जानें किस मुहूर्त में खरीदारी रहेगी शुभ, बन रहे ये संयोग

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार,रुद्रपुर : धनतेरस को लेकर रुद्रपुर बाजार में चहल पहल बढ़ गई है। शनिवार यानी कि आज शाम छह बजे के बाद प्रदोष काल में धनतेरस की खरीदारी का मुहूर्त (Dhanteras shopping Muhurta ) शुरू हो जाएगा। जबकि धनवंतरि की पूजा (Dhanvantari worship) रविवार को होगी।

दुकानें सजीं, बाजार में बढ़ी चहल-पहल

धनतेरस को लेकर शनिवार सुबह शहर के डीडी चौक , मुख्य बाजारों में काफी चहल पहल देखी गई। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के आगे सामग्री निकाल कर तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े सहित अन्य दुकानों में सबसे ज्यादा तैयारी देखने को मिली। दुकानों को भी इस कदर सजाया गया है कि अनायास उस ओर नजर उठ ही जाती है। धनतेरस को देखते हुए खरीदारों का रुख बाजार की ओर होने से शहर की रौनक बढ़ गई थी। धनतेरस को लेकर ज्वेलरी व बर्तन की दुकानें शहर से लेकर कस्बों तक सजी हैं।

धनतेरस का है विशेष महत्व

दीपावाली से पहले धनतेरस पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग धन और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की पूजा करते हैं। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबरे के साथ भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। ऐसा करने से हमेशा सुख और समृद्धि बनी रहती है और उनका आशीर्वाद भी बना रहता है। मान्यताएं हैं कि धनतेरस के दिन बर्तन, सोना-चांदी के सामान, झाडू आदि खरीदारी की जाती है।

धनतेरस तिथि आरंभ

ज्योतिष पंचांग के मुताबिक, इस बार धनतेरस कहीं-कहीं 22 व 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 2 मिनट पर होगी और समापन 23 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 03 मिनट पर है। कुमाऊं में धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

23 अक्टूबर के दिन धनतेरस के ये शुभ योग का संयोग

सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन रहेगा।

अमृत सिद्धि योग : अपराह्न 02:34 से शुरू होकर दूसरे दिन प्रात 06:35 तक होगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11:59 से अपराह्न 12:46 तक।

विजय मुहूर्त: अपराह्न 02:18 से 03:05 तक।

वृष लग्न में : शाम 6: 45 से 08 : 20 रात्रि को अच्छा मुहूर्त है।

खरीदारी के लिए ये है शुभ मुहूर्त

  • धनतेरस के दिन प्रॉपटी, ज्वेलरी, बर्तन खरीदने का खास मौका होता है। लोग इस दिन वाहन भी खरीदते हैं। या इसकी बुकिंग कराते हैं। ऐसे में शुभ मुहूर्त में खरीदारी विशेष फलदायक साबित हो सकती है। आइए जानत हैं किस मुहूर्त में कौन सी वस्तु खरीदना फलदायक होगा।
  • सोना-चांदी और बर्तन खरीदने के लिए सुबह 8 से 9 बजे तक शुभ मुहूर्त है। दोपहर में यह मुहूर्त 12 बजे से लेकर शाम 4:20 बजे तक और शाम को 5: 50 बजे से 7:30 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
  • वाहन की बुकिंग और खरीदारी के लिए दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक, फिर इसके बाद 2 बजे से 2:50 बजे तक और 3 बजे से 4:30 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए भी सुबह 8 से 9 बजे तक शुभ मुहूर्त बन रहा है। वहीं, दोपहर में 1:30 बजे से 3 बजे तक और रात में 9 बजे से 10:30 बजे तक शुभ योग रहेगा।
  • अगर आप प्रापर्टी खरीदने जा रहे हैं तो सुबह 8 बजे से लेकर 9 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा दोपहर में 12:30 बजे से शाम 4:20 बजे तक और इसके बाद शाम 5 बजे से 6 बजे तक भी विशेष योग बन रहा है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न पंचांगों/ज्योतिषियों/मान्यताओं से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। इसूचना समझकर ही लेंसकी सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours