खबर रफ़्तार, नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कक्षा 10 और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी (CBSE 10th, 12th Date Sheet 2024) कर दी है। iपरीक्षार्थी अब इस जारी हुए टाइमटेबल के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।
CBSE 12th Date Sheet 2024: ये हैं 12वीं का टाइमटेबल
-16 फरवरी, 2024 को बायोटेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रानिक्स टेक्नोलॉजी सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह एग्जाम सुबह 10: 30 से 1: 30 बजे तक की जाएगी।
17 फरवरी, 2024 को इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, कथकली डांस, हार्टीकल्चर, डाटा साइंस सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
– 19 फरवरी, 2024 को हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
– 20 फरवरी, 2024 को फूड प्रोडक्शन, डिजाइन और इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर की परीक्षा होगी।
– 21 फरवरी, 2024 को हिंदुस्तानी म्यूजिक और 22 फरवरी, 2024 को इंग्लिश कोर सहित अन्य सब्जेक्ट का एग्जाम होगा।
– 23 फरवरी, 2024 को रिटेल और 24 टाइपोग्राफी सहित अन्य की परीक्षा होगी।
– 4 मार्च, 2024 फिजिक्स और 9 मार्च, 2024 को मैथ्स सब्जेक्ट का पेपर होगा।
12वीं की अन्य परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित होकर 02 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगी।
यह भी पढ़ें:आधुनिकीकरण के लिए दिए 12 करोड़, बेहड़ दे रहे धरना, किसानो को कर रहे गुमराह
CBSE 10th Date sheet 2024: ये हैं 10वीं का शेड्यूल
सीबीएसई बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, अगर 10वीं के अहम विषयों के टाइमटेबल को देखें तो हिंदी 21-फरवरी, अंग्रेज़ी 26-फ़रवरी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 7 मार्च, 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद, गणित 11 मार्च और 13 मार्च को आईटी का पेपर होगा।
CBSE 10th Date Sheet 2024: लगभग 55 दिनों तक चलेंगी परीक्षाएं
बता दें कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 2024 15 फरवरी से शुरू होंगी है, जो कि 10 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक आयोजित की जाएंगी।
+ There are no comments
Add yours