महिला के सिर पर गोली लगने का राज छह दिन बाद भी नहीं खुला, दहशत में बचाओ-बचाओ चिल्ला रही महिला

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, देहरादून:  ज्वालापुर हरिद्वार की महिला के सिर पर गोली लगने का राज छह दिन बाद भी नहीं खुल पाया है। दून अस्पताल में भर्ती महिला के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार है लेकिन वह पूरी तरह से खौफ में है। पुलिसकर्मियों को देखकर वह बचाओ-बचाओ चिल्ला रही है। जिसके कारण गुरुवार को भी पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई। वहीं सोनीपत गई टीम भी देहरादून लौट चुकी है, वहां भी पुलिस के हाथ कोई पुख्ता जानकारी नहीं लग पाई है।

13 जनवरी की घटना

13 जनवरी की शाम को पुलिस को थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला घायल पड़ी मिली। महिला को एंबुलेंस से उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की पहचान काव्या ने अपनी बड़ी बहन तानिया के रूप में की। जांच में पता चला कि घायल तानिया का पति शुभम निवासी सोनीपत हरियाणा है।

सोनीपत में उनकी अधिक संपत्ति नहीं है। उनका एक मकान जरूर है, लेकिन वहां पर कोई नहीं रहता। प्रथम दृष्टया संपत्ति विवाद भी सामने नहीं आ रहा है। अब पूरे मामले के राजफाश की उम्मीद महिला के बयान से है।

ये भी पढ़ें – नशे में हैवान बना एक पिता, शरीर पर दिए दांत से काटने के निशान; नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours