UP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजम खां के घर पहुँचे, मीडिया को रखा गया बाहर

खबर रफ़्तार, मुरादाबाद: सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार दोपहर बाद आजम खां से मिलने रामपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉटर जौहर यूनिवर्सिटी में बनाए गए हेलीपैड पर उतारा। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से रामपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में उतरा। यहां पहले से ही भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात थे।

अखिलेश यादव यहां सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत होने की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंगलवार से ही पुलिस-प्रशासन सतर्क था।
पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खां के घर के आसपास कई थानों की पुलिस लगाई गई है। पुलिस के आला अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। खुफिया विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

आजम खां के मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास की कई दुकानों और गलियों को अस्थायी रूप से बंद करा दिया है। सपा जिलाध्यक्ष समेत जिले के तमाम वरिष्ठ नेता आजम खां के आवास पर पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव और आजम खां के बीच यह मुलाकात लंबे समय से चल रहे गिले-शिकवे दूर करने और संगठन से जुड़े मसलों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साथ ही अखिलेश यादव आजम खां की सेहत का हालचाल भी लेंगे।

प्रशासन ने अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए तीन मजिस्ट्रेट और सीओ स्तर के अधिकारी तैनात किए हैं। पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र को घेरे में लेकर निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।

रामपुर में अखिलेश से मिलेंगे सपाई, दफ्तर प्रकरण पर होगी चर्चा
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी बुधवार को रामपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर जिला कार्यालय विवाद पर उनके साथ चर्चा करेंगे। सपा को कार्यालय खाली करने के लिए प्रशासन ने चार दिनों की मोहलत दी ही हुई है जिसे लेकर सपाइयों में गहरा अंसतोष है।

जिलाध्यक्ष जयवीर यादव के अनुसार पार्टी कार्यालय विवाद को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि बुधवार को रामपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूरी जानकारी साझा की जाएगी और उनके निर्देशों के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी।

रामपुर में जिलाध्यक्ष जयवीर यादव के अलावा जिला महासचिव, कोषाध्यक्ष, महिला सभा की अध्यक्ष और युवा प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी भी जाएंगे जो सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सीधा रिपोर्ट करेंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours