ससुराल आए पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर फंदे से लटककर दी जान

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, मिर्जापुर : जिले के पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव में विवाद के बाद पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर और पेट में चाकू मारकर हत्या करने के बाद खुद कमरा बंद कर फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना के बाद आसपास में हड़कंप मच गया।

  • यह है मामला

पड़री थाना क्षेत्र के देवाही गांव निवासी रीनू की शादी मध्य प्रदेश के रीवा जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र के धर्मापुर निवासी सूर्यभान से हुई थी। रीनू इस समय अपने मायके देवाही गांव में रह रही थी। रविवार को सूर्यभान उसकी विदाई कराने आया था।

देवाही में पति-पत्नी के बीच हुए वाद-विवाद में पति सूर्यभान (28) ने अपनी पत्नी रीनू (25) की धारदार हथियार से गला रेतकर व पेट मे चाकू से कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कमरा बंद कर सूर्यभान पंखे के सहारे फंदे से लटक गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours