
खबर रफ़्तार, देहरादून : सावन के पहले सोमवार पर आज शिवालयों के बाहर सुबह से लंबी कतार लगी है। सावन में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है।
देवभूमि उत्तराखंड आज भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रही है। आज सावन महीने का पहला सोमवार है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ है। सुबह से शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
मान्यता है कि सावन सोमवार पर शिव पूजन करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा जीवन में सदैव सुख-समृद्धि वास करती हैं। ऐसे में आइए इस दिन की पूजा विधि और महत्व को विस्तार से जानते हैं
श्रद्धा, आराधना और आस्था का केंद्र है प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर
+ There are no comments
Add yours