हत्या-लूट के आरोपी जमानत पर छूटे, अब 7 किलो अफीम के साथ STF के हत्थे चढ़े

खबर रफ़्तार, ऊधम सिंह नगर: कुमाऊं एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने सात किलो अफीम के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर चमन प्रकाश लाल और महावीर को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

 

कुमाऊं एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे सात किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। मुख्य आरोपी बरेली कारागार से हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चमन प्रकाश लाल निवासी गेलाडांडा, थाना नवाबगंज, बरेली और महावीर निवासी सल्लननगर, थाना बिनावर, बदायूं, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours