हरिद्वार के विश्वविद्यालय में टले छात्रसंघ चुनाव, बदली गई तिथि, जानें अब कब कराए जाएंगे

ख़बर रफ़्तार, हरिद्वार:उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद हरिद्वार में छात्र संघ चुनाव को फिलहाल टाल दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कुछ दिन बाद ही यूजीसी की नैक टीम विश्वविद्यालय में निरीक्षण करने के लिए आ रही है। जिसमें विश्वविद्यालय का ग्रेड तय किया जाएगा।

 

इसमें सभी शिक्षक और स्टाफ उसे के निरीक्षण की तैयारियों में जुटा हुआ है। ऐसे में चुनाव कराना संभव नहीं है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अब 21 जनवरी को छात्र संघ का चुनाव कराया जाएगा।

You May Also Like

More From Author