
- प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार फुटेला, सचिव पद पर कंचन वर्मा सर्वसम्मति से चुने गए
देहरादून : स्टेट प्रेस क्लब, उतराखंड के द्विवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से विश्वजीत नेगी को पुनः अध्यक्ष और चंद्रशेखर जोशी को पुनः महामंत्री चुना गया।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में संपन्न हुए चुनाव में मुख्य चुनाव अधिकारी अजय ढोडियाल तथा सहायक चुनाव अधिकारी शिव शंकर कुशवाह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
विश्वजीत सिंह नेगी के नाम का प्रस्ताव सर्वेश बिष्ट तथा देवेंद्र ने किया, जिनका अनुमोदन ज्ञान प्रकाश पांडे ने किया, इसके पश्चात् सदन ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विश्वजीत नेगी पर विश्वास प्रकट किया गया। महा मंत्री पद पर चंद्रशेखर जोशी के नाम पर सदन ने सर्वसम्मति जताई।
प्रदेश उपाध्यक्ष गढ़वाल से सुनील थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष (कुमाऊं) से राजकुमार फुटेला के नाम पर सदन ने सर्वसम्मति जताई। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कुमाऊं मंडल से वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार फुटेला सर्व सम्मति से चुने गए।
प्रदेश उपाध्यक्ष देहरादून से बसंत निगम को सदन ने सर्वसम्मति से चुना।
प्रदेश सचिव गढ़वाल से देवेंद्र दुमोका एडवोकेट और नरेश भट्ट को सर्वसम्मति से सदन ने चुना गया।
प्रदेश सचिव कुमाऊँ से संजय रावत, कंचन वर्मा, देहरादून से सुलोचना पयाल, तथा कोषाध्यक्ष पद पर हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान प्रकाश पांडे सर्वसम्मति से चुने गए। विशेष सचिव दिनेश चंद्र शास्त्री, संप्रेक्षक सुरेंद्र अग्रवाल को सम्मति से सदन ने चुना।सदन ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अजय ढोडियाल जी को विशेष प्रेस क्लब उत्तराखंड का संरक्षक घोषित किया गया।
+ There are no comments
Add yours