ख़बर रफ़्तार, देहरादून : दून में सुबह आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन दिन में धूप खिली रही। जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई और कड़ाके की ठंड से फौरी राहत महसूस की गई। ज्यादातर मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। हालांकि, देर शाम चोटियों पर बर्फबारी हुई।
इससे प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कंपकंपी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की आशंका है। पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट के आसार हैं।
शनिवार को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला रहा। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे। जिसके चलते न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक कि वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, देर शाम तक कहीं वर्षा नहीं हुई। कुमाऊं में चोटियों पर हल्के हिमपात की सूचना है।
उत्तराखंड एसटीएफ को देश की टॉप थ्री साइबर इकाइयों में चुनी गई, इस वजह से हुआ चयन
बादल विकसित होने से ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बरकरार है। इसके अलावा अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। आसपास के निचले इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सर्द हवाएं चलने से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट की आशंका है। जिससे सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है।
शहर
|
अधिकतम तापमान |
न्यूनतन तापमान |
देहरादून | 23.3 | 8.7 |
उधमसिंह नगर | 24.1 | 6.6 |
मुक्तेश्वर | 16.1 | 5.2 |
नई टिहरी | 17.2 | 6.0 |
+ There are no comments
Add yours