ख़बर रफ़्तार, अमरोहा : पिपलोती कलां गांव में शनिवार रात मजदूर मेहराज की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने हाथ-पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया। पत्नी बेहोश मिली, पुलिस जांच में जुटी है।
यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलोती कलां गांव में शनिवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। घर के टिनशेड में सो रहे मजदूर मेहराज उर्फ मिराज (35) की अज्ञात हमलावरों ने हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय उनकी पत्नी रूही और बच्चे भी पास ही सो रहे थे। सुबह पत्नी बेहोशी की हालत में मिली, जबकि बच्चों को कोई चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

+ There are no comments
Add yours