खबर रफ्तार, लखनऊ : शाइन सिटी घोटाले के मुख्य आरोपी राशिद नसीम को दुबई पुलिस ने ईडी और ईओडब्ल्यू के अनुरोध पर गिरफ्तार कर लिया है। उस पर निवेश के नाम पर 800 से 1000 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। 2019 में देश छोड़कर फरार हुआ था। उसके खिलाफ 554 एफआईआर दर्ज हैं।
शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपी दुबई में पकड़ा गया। राशिद नसीम और उसकी कंपनियों के खिलाफ पुलिस करीब 554 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। आरोप है कि निवेश के नाम पर लोगों से 800 से 1000 करोड़ रुपए की ठगी की गई। लुभावने रिटर्न का वादा कर लोगों से पैसा वसूला गया और फिर 2019 में राशिद नसीम देश छोड़कर दुबई फरार हो गया था। ईडी-ईओडब्ल्यू के के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर दुबई पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

+ There are no comments
Add yours