शक्तिफार्म हत्याकांड: ससुर को नहीं पता दामाद का घर… बिचौलिये की मदद से हुई थी शादी

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, ऊधम सिंह नगर:  हत्या के आरोपी रमेश की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व आनंदनगर निवासी बालकरन की पुत्री माया से हुई थी। परिजनों के अनुसार माया बीमार रहती थी। इसलिए उन्होंने शादी के दौरान बिचौलिये से रमेश के बारे में ज्यादा पूछताछ भी नहीं की। उस समय रमेश बरा गांव में किराये के मकान पर रहता था और वहीं से बरात लेकर आनंदनगर आया था।

बेटे का जन्म होने के कुछ समय बाद ही माया की मौत हो गई थी। बालकरन के परिवार ने नाती को अपने पास रख दामाद से रिश्ता खत्म कर दिया था। तब से नाती पवन की देखभाल बालकरन का परिवार ही कर रहा है।

हत्यारोपी रमेश लगभग डेढ़ साल पूर्व आनंदनगर आकर प्रकाश चंद्र आर्य की गोशाला में मवेशियों की देखभाल करने लगा था। प्रकाश के दुबई में नौकरी करने से गोशाला को उनकी पत्नी प्रतिभा आर्य संचालित कर रहीं हैं। प्रतिभा ने बताया कि कई बार आरोपी रमेश से पूछने के बावजूद उसने कभी अपना पता नहीं बताया और ना ही पहचानपत्र दिया।

इधर ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी रमेश नशे का आदी था।रोजाना कच्ची शराब पीना उसकी आदत में शुमार था। शराब के नशे में अक्सर लोगों से झगड़ा भी किया करता था। करीब एक हफ्ते पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति के साथ झगड़ रहे रमेश को समझाने गए गोशाला स्वामी प्रकाश के भाई को रमेश ने पैरों पर काट लिया था।

नेकपाल के साथी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

तीन दिन पहले भदईपुरा में नेकपाल की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। वार्ड नंबर 14 शनि मंदिर के पास रहने वाली ममता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसका भाई नेकपाल उसके साथ रहता था। 18 अक्तूबर की रात नागेश साहनी निवासी भदईपुरा उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए थे।

रात एक बजे उसे सूचना मिली थी कि उसके भाई का शव लहूलुहान हालत में नागेश के घर के बाहर पड़ा है। उसे मोहल्लेवालों ने बताया कि नागेश और उसके बीच लड़ाई-झगड़ा हो गया था। नागेश ने अपने घर की छत से उसके नेकपाल को धक्का दे दिया था। सड़क पर गिरकर सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद फरार चल रहे नागेश को पुलिस ने पकड़ लिया है। रविवार को पुलिस आरोपी की कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही करेगी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने नेकपाल की मौत का पता लगाने के लिए विसरा जांच को एफएसएल भेजा जाएगी। आरोपी के बारे में कुछ सुराग लगे हैं, जल्द ही गिरफ्तारी की होगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours