अग्निकांड में झुलसी सात वर्षीय मीनाक्षी ने भी तोड़ा दम, 3 की हो चुकी मौत; गांव में पसरा मातम

ख़बर रफ़्तार, सीतापुर : सीतापुर अग्निकांड में झुलसी सात वर्षीय मीनाक्षी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। घटना से गांव में मातम पसरा है।

यूपी के सीतापुर में सदरपुर के सरैया चलाकापुर गांव में शनिवार रात हुए अग्निकांड में झुलसी सात वर्षीय मीनाक्षी की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव मातम पसरा हुआ है। घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

बताते चलें कि इस अग्निकांड में फूलमती और इदुरा की पहले ही मौत हो गई थी। इसमें 14 घर जल गए हैं। रविवार सुबह से ही गांव में तहसील प्रशासन के अफसर मौजूद हैं।

डीएम डॉ राजा गणपति आर ने बताया कि राजस्व टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। एसडीएम और सीओ से रिपोर्ट मांगी है। इस आधार पर पीड़ितों को मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours