अखिलेश का प्रचार करने कन्नौज जाएंगे संजय सिंह, आप के यूपी प्रभारी का 10 व 11 मई को कार्यक्रम

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, लखनऊ : आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी संजय सिंह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रचार करने कन्नौज जाएंगे। यहां से अखिलेश लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उनके पक्ष में माहौल बनाने के लिए वह 10 मई को कन्नौज जाएंगे। इस दिन उनके दो कार्यक्रम होंगे। वह इसी दिन कानपुर देहात में भी जनसभा करेंगे। अकबरपुर सीट पर सपा ने राजाराम पाल को टिकट दिया है।

आप के प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने बताया कि 11 मई को संजय सिंह का लखीमपुर खीरी में कार्यक्रम लगाया गया है। यहां वह खीरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा का प्रचार करेंगे। कन्नौज, लखीमपुर खीरी और कानपु देहात की सभाओं के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। वहीं कार्यकर्ताओं ने इन सभाओं के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की आय दोगुणी न हो पाने जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जा रहा है। संजय सिंह प्रतिदन उत्तर प्रदेश का अपडेट ले रहे हैं। यहां पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों से वह लगातार संपर्क में हैं। वह कहते हैं पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई के मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आना है। ऐसे में सोमवार को संजय सिंह का जो कार्यक्रम यूपी में लगाया गया था उसे आनन-फानन में रद्द करना पड़ा।

ये भी पढ़ें…पुलिसकर्मी बनकर तीन युवकों से लूटपाट करने वाले चार लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours