सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला: 6 बार घोंपा गया चाकू, हालत नाजुक

खबरे शेयर करे -

लखनऊ : बॉलीवुड के प्रख्यात एक्टर सैफ अली खान के घर गुरूवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। एक्टर के ऊपर 6 बार चाकू से हमला किया गया। इस हमले के दौरान चाकू का एक हिस्सा सैफ की रीढ़ की हड्डी में घुस गया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सैफ के गले पर 10 सेंटीमीटर गहरा घाव 
पूरा मामला बांद्रा स्थित उनके घर पर का है। उनके घर में रात दो बजे चोर घुर गया था। जिसके बाद चोर और सैफ के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई के दौरान चोर ने उनपर हमला कर दिया जिसमें वह जख्मी हो गए। सैफ के गले पर 10 सेंटीमीटर गहरा घाव आया है। वहीं उनकी पीठ में चोर ने कोई नुकीली चीज घुसा दी थी। जिससे उनकी पीठ पर भी गहरी चोट आई है। जिसे सर्जरी कर निकाला गया है।

सीसीटीवी फुटज खंगाल रही पुलिस  
सैफ अली खान का इलाज लीलावती हॉस्पिटल में चल रहा है। सैफ अली खान की ढाई घंटे तक सर्जरी चली। सर्जरी बहुत नाजुक थी। वहीं इस मामले में बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावर का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटज खंगाल रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours