रुड़की: एसबीआई का एटीएम स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उखाड़ा, लाखों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

खबर रफ़्तार, रुड़की:  स्कार्पियो सवार बदमाश रुड़की लक्सर मार्ग स्थित नगर पंचायत ढ़डेरा में शिव मंदिर के सामने लगे एसबीआई के एटीएम को उखाड़ ले गए। जिसमें लाखों रुपए की नकदी बताई गई है। घटना का पता  उस समय लगा जब लोग सुबह घूमने निकले। इसके बाद सीसीटीवी खंगाले गए तो लुटेरे स्कॉर्पियो से आए और एटीएम को उखाड़ ले गए।

ये भी पढ़ें…हरिद्वार: सिद्ध पीठ स्थल को हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को झेलना पड़ा लोगों का विरोध, घंटों चली वार्ता के बाद बैरंग लौटना पड़ा

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी आरके कॉलोनी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। बताया कि एटीएम में  लाखों रुपये की नकदी थी। रकम को लेकर बैंक अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है।

You May Also Like

More From Author