रुड़की: कोर्ट परिसर में दुष्कर्म पीड़िता ने किया कीटनाशक का सेवन, गर्भपात को कोर्ट में दिया था आवेदन

खबरे शेयर करे -

खबर रफ़्तार, रुड़की:  भगवानपुर थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट परिसर में कीटनाशक का सेवन कर लिया। पीड़िता कोर्ट में तारीख पर आई थी। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी उपचार चल रहा है ।

भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 20 सितंबर 2023 को भगवानपुर थाने में रोलाहेड़ी थाना भगवानपुर निवासी तैयब पर दुष्कर्म  का मुकदमा दर्ज कराया था। दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हो गई थी।

मंगलवार को पीड़िता अपने परिवार के साथ रुड़की की रामनगर स्थित कोर्ट में तारीख पर आई थी। इसी दौरान उसने अपने साथ लाया कीटनाशक का सेवन कोर्ट परिसर में कर लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी फ मच गई। आननफानन में पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours