विधानसभा में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर उत्तराखंड में भी सीएम नीतीश के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, हल्द्वानी:  इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विधानसभा में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर बिहार के मुख्यमंत्री के विरुद्ध के देश में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला।

महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में बिहार के सीएम का पुतला फूंकते हुए उन्हें महिला विरोधी मानसिकता का व्यक्ति बताते हुए कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को बिहार विधानसभा में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर महिलाओं की भूमिका विषय पर बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार की जुबान फिसली। उनकी टिप्पणी व भाषा महिला वर्ग के प्रति अपमानजनक थी। जिसके बाद से भाजपा समेत अन्य दलों ने उनके विरुद्ध मोर्चा खोल लिया।

वहीं, बुद्ध पार्क में प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चों से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि सीएम जैसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति की ऐसी भाषा नहीं होनी चाहिए। नीतीश के इस बयान ने पूरे देश की मातृशक्ति को अपमानित किया है।

जानें क्या कहा था सीएम नीतीश ने?

नीतीश कुमार ने प्रजनन दर पर चर्चा करते हुए हाथों से कुछ इशारे किए और कहा, “हम चाहते हैं लड़की पढ़ाई करे। जब शादी होगा लड़का-लड़की में, तो जो पुरुष है वो तो रोज रात में करता है ना… तो उसी में और (बच्चा) पैदा हो जाता है। और लड़की पढ़ लेती है तो उसको मालूम रहेगा कि ऊ (पति) करेगा ठीक है, लेकिन अंतिम में भीतर मत डालो उसको बाहर कर दो। उसी वजह से संख्या घट रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours