ख़बर रफ़्तार, कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह बंगाल दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब बंगाल में मतदाता सूची गहन परीक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक पारा गरम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का दौरा करने वाले हैं। एसआईआर का ड्राफ्ट प्रकाशित होने के बाद यह प्रधानमंत्री का राज्य का पहला दौरा होगा और पिछले पांच महीनों में तीसरा दौरा है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री अपनी इस रैली से मतुआ समुदाय के बीच एसआईआर को लेकर बढ़ती बेचैनी को दूर करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ पीएम मोदी अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक सकते हैं। शुक्रवार शाम में एक सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के लोगों को केंद्र सरकार की कई जन-समर्थक पहलों से फायदा हो रहा है। साथ ही, वे हर क्षेत्र में टीएमसी के कुशासन के कारण पीड़ित हैं।’
+ There are no comments
Add yours