काठमांडू से इस्तांबुल जा रहा विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, 236 पैसिंजर थे सवार

खबर रफ्तार, कोलकाता: काठमांडू से इस्तांबुल जा रही फ्लाइट की कोलकाता में आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 236 यात्री सुरक्षित हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बाद फ्लाइट को उतारा गया।

टर्किश एयरलाइंस की काठमांडू से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी 236 यात्री सुरक्षित हैं। विमान की जांच की जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक

236 यात्रियों के साथ सुरक्षित उतारी गई फ्लाइट
कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) एयरपोर्ट के हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्की विमान संख्या- 727 की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान के कैप्टन ने कोलकाता एटीसी को बताया कि दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका है। इसके बाद विमान को दोपहर करीब 2:49 बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। इस संबंध में विस्तृत सूचना का इंतजार है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours