डीजे पर नाचते बारातियों को पिकअप ने कुचला, 30 से ज्यादा घायल

खबर रफ्तार, महेश्वर : महेश्वर क्षेत्र में डीजे की धुन पर निकली शादी की बारात उस समय दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई, जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन बारातियों के बीच घुस गया। इस घटना में 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर गुर्जर मोहना के सजनीपुरा से निकली बारात बेड़ीपुरा की ओर जा रही थी। करीब 100 से 150 लोग डीजे पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में महिलाएं, बच्चे और युवक सहित कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत महेश्वर और मंडलेश्वर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रेखाबाई नामक महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours