‘ना मिशन ना विजन’ अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर BJP का कांग्रेस पर तंज; कन्हैया कुमार को लेकर क्या बोले भाजपा नेता?

खबरे शेयर करे -

ख़बर रफ़्तार, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस को आज तगड़ा झटका लगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने नाराजगी जाहिर करते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक चिट्ठी भी भेजी। इस चिट्ठी में उन्होंने पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर बड़े आरोप लगाए।

विभाजन और विरोधाभास में डूबी कांग्रेस:शहजाद पूनावाला

वहीं, अरविंदर सिंह लवली के इस फैसले पर भाजपा नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा है,”कांग्रेस पार्टी के पास कोई मिशन या विजन नहीं है, यह केवल भ्रम, विभाजन और विरोधाभास में डूबी हुई है। हमने देखा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने ही पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार जैसे नेताओं को टिकट दिया, जिसका दिल्ली से कोई लेना-देना नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म कर दिया था, उन्होंने कहा था कि वे शीला दीक्षित और सोनिया गांधी को जेल में डालेंगे। कांग्रेस ने शिकायत की थी कि AAP किस तरह शराब घोटाले में शामिल है एक साथ आए हैं। आज कांग्रेस अपने नेताओं को बरकरार नहीं रख पा रही है क्योंकि उसके अपने ही नेता कांग्रेस को उसके पाखंड के लिए आईना दिखा रहे हैं।”

कांग्रेस के नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे: आरपी सिंह

वहीं, बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा,”कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के जमीनी स्तर के नेता तंग आ चुके हैं। ऐसा लगता है कि कल तक वे (कांग्रेस) ) लोग भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे, आज उन्हीं लोगों के साथ समझौता करके चुनाव लड़ रहे हैं, ये कैसे संभव है? साफ दिख रहा है कि लोग वहां घुटन महसूस कर रहे हैं इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours