खबर रफ्तार, एंटरटेनमेंट डेस्क : इन दिनों ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। हाल ही में फिल्म ने अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हिंदी वर्जन ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। साथ ही वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की।

+ There are no comments
Add yours