खबर रफ्तार, सुकमा: सुकमा जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों के सामने 22 माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं। पुनर्वास नीति और पूना मारगेम अभियान से प्रभावित होकर माओवादी विचारधारा छोड़ दी है। सभी को पुनर्वास सुविधाएं मिलेंगी।
नक्सल मुक्त भारत अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुकमा जिले में 22 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। इस घटना को नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

+ There are no comments
Add yours