खबर रफ़्तार, नैनीताल: 14 अगस्त यानी आज जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना है। दोनों ही पार्टियों को इस चुनावी जंग को जीतने के लिए कम से कम 14 जिला पंचायत सदस्यों वोट चाहिए। अब दोनों महिला प्रत्याशियों में से किसके सिर जीत का ताज सजेगा, यह भी 14 अगस्त को ही साफ होगा।
जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए 14 का अंक बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि 14 अगस्त यानी आज जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाना है। दोनों ही पार्टियों को इस चुनावी जंग को जीतने के लिए कम से कम 14 जिला पंचायत सदस्यों वोट चाहिए। अब दोनों महिला प्रत्याशियों में से किसके सिर जीत का ताज सजेगा, यह भी 14 अगस्त को ही साफ होगा।
नैनीताल में जिला पंचायत की कुल 27 सीटें हैं। इनमें से भाजपा ने सात और कांग्रेस ने दो सीटें जीती हैं। शेष 18 पर बागियों और निर्दलीयों का कब्जा है। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए कांग्रेस और भाजपा को कम से कम 14-14 सीटें चाहिए। सूत्र बताते हैं कि अब तक भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास 12-12 सदस्य हैं। तीन सदस्य अब तक न तो कांग्रेस के खेमे में गए हैं और न ही भाजपा के। हालांकि कांग्रेसी नेताओं का दावा है कि यह तीनों सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। इस दावे में कितना दम है यह तो आज शाम ही पता चल पाएगा लेकिन दोनों पार्टियां अध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए पूरा दमखम लगा रही हैं।
+ There are no comments
Add yours